Mark 14:68 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah mukar gaya, aur kaha, ki maain to naheen janata aushra naheen samajhta ki too kya kah rahee haai: fir vah bahar devaddhee men gaya aur murge ne bang dee.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह मुकर गया, और कहा, कि मैं तो नहीं जानता और नहीं समझता कि तू क्या कह रही है। फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बाँग दी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु पतरस मुकर गया और कहने लगा, “मैं नहीं जानता या मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि तू क्या कह रही है।” यह कहते हुए वह ड्योढ़ी तक चला गया, और मुर्गे ने बाँग दी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु पतरस ने अस्वीकार करते हुए कहा, “मैं न तो उसे जानता हूँ और न ही तुम्हारी बात को मैं समझ रहा हूँ।” इसके बाद पतरस फाटक की ओर चला गया और मुर्गे ने बाँग दी।
Hindi Bible HHBD
वह मुकर गया, और कहा, कि मैं तो नहीं जानता औश्र नहीं समझता कि तू क्या कह रही है: फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बांग दी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Peeṭa nai kar dees aur bolis, “Ham to uske nai janta hei aur nai samajhta ki tum kaa bola hei,” aur u bahire baranḍa meñ chala gais aur tabhi murga bolis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह मुकर गया, और कहा, “मैं न ही जानता और न ही समझता हूँ कि तू क्या कह रही है।” फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्ग़ ने बाँग दी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उसने यह कहकर इनकार किया, “मैं नहीं जानता और न ही मेरी समझ में आ रहा है कि तू क्या कह रही है?” फिर वह बाहर प्रवेश द्वार की ओर चला गया, और मुरगे ने बाँग दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पेतरॉस ने यह कहते हुए नकार दिया, “क्या कह रही हो! मैं इस विषय में कुछ नहीं जानता. मेरी समझ में कुछ नहीं आ रहा है,” और वह द्वार की ओर चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह मुकर गया, और कहा, “मैं तो नहीं जानता और नहीं समझता कि तू क्या कह रही है।” फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बाँग दी।