Mark 15:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ve aur bhee chillaa, ki use kroos par chaddha de.
Hindi 2017 (नया नियम)
पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों, इसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा दे।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब पिलातुस ने उनसे पूछा, “क्यों, उसने ऐसा क्या अपराध किया है?” पर उन्होंने और अधिक चिल्ला कर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पिलातुस ने कहा, “क्यों? उसने कौन-सा अपराध किया है?” किन्तु वे और भी जोर से चिल्लाने लगे, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु वे और भी चिल्लाए, कि उसे क्रूस पर चढ़ा दे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Paaylaṭ ulog se puuchhis, “I kon kharaab kaam karis hei?” Sab log aur jor se chillaay ke bolin, “Uske kros pe chaṛhaay deo!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों, इसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा दे!”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों! उसने क्या बुराई की है?” परंतु वे और भी अधिक चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्यों,” पिलातॉस ने उनसे पूछा, “क्या अपराध किया है इसने?” इस पर वे उग्र हो बलपूर्वक चिल्लाते हुए बोले, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों, इसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा दे।”