Mark 15:39 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo soobedar usake samhane khda tha, jab use yoon chillakar praan chhodte huae dekha, to us ne kaha, sachamuch yah manushy, parameshvar ka putra tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
जो सूबेदार उसके सामने खड़ा था, जब उसे यूँ चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उसने कहा, “सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था!”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सेना के एक अधिकारी ने जो यीशु के सामने खड़ा था, उसे पुकारते हुए सुना और देखा कि उसने प्राण कैसे त्यागे। उसने कहा, “यह व्यक्ति वास्तव में परमेश्वर का पुत्र था!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो रोमन शतपति येशु के सामने खड़ा था, वह उन्हें इस प्रकार प्राण त्यागते देख कर बोल उठा, “निश्चय ही, यह मनुष्य परमेश्वर का पुत्र था।”
Hindi Bible HHBD
जो सूबेदार उसके सम्हने खड़ा था, जब उसे यूं चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उस ने कहा, सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्रा था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jon Romi ofisa uske saamne khaṛa raha, jab u Yeeshu ke chillaay ke praan chhoṛte dekhis to u bolis, “Sachche ke i admi Parmeshwar ke laṛka raha!”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो सूबेदार उसके सामने खड़ा था, जब उसे यूँ चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उसने कहा, “सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था!”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु के सामने खड़े शतपति ने उसे इस प्रकार प्राण त्यागते देखकर कहा, “सचमुच यह मनुष्य परमेश्वर का पुत्र था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्रूस के सामने खड़े रोमी शताधिपति ने मसीह येशु को इस रीति से प्राण त्यागते देखकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि यह व्यक्ति परमेश्वर का पुत्र था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो सूबेदार उसके सामने खड़ा था, जब उसे यूँ चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उसने कहा, “सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था!”