Mark 2:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah utta, aur turant khatt uttakar aur sab ke samhane se nikalakar chala gaya, is par sab chaakit hua, aur parameshvar kee badai karake kahane lage, ki ham ne aeesa kabhee naheen dekha..
Hindi 2017 (नया नियम)
वह उठा, और तुरन्त खाट उठाकर सब के सामने से निकलकर चला गया। इस पर सब चकित हुए, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, कि हम ने ऐसा कभी नहीं देखा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो वह खड़ा हुआ, तुरंत अपना बिस्तर उठाया और उन सब के देखते ही देखते बाहर चला गया। यह देखकर वे अचरज में पड़ गये। उन्होंने परमेश्वर की प्रशंसा की और बोले, “हमने ऐसा कभी नहीं देखा!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उठ खड़ा हुआ और तुरन्त चारपाई उठा कर सब लोगों के देखते-देखते बाहर चला गया। सब-के-सब बड़े अचम्भे में पड़ गये और उन्होंने यह कहते हुए परमेश्वर की स्तुति की, “हम ने ऐसा कभी नहीं देखा।”
Hindi Bible HHBD
और वह उठा, और तुरन्त खाट उठाकर और सब के साम्हने से निकलकर चला गया, इस पर सब चकित हुए, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, कि हम ने ऐसा कभी नहीं देखा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U uṭhis aur jurte aapan chaṭaai baṭoris aur sab ke saamne se nikar ke bahire chala gais. I sab dekh ke sab log ghabraay gain aur Parmeshwar ke baṛaai kare lagin, aur bolin, “Eisan cheej to ham kabhi nai dekha raha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उठा और तुरन्त खाट उठाकर सब के सामने से निकलकर चला गया; इस पर सब चकित हुए, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हम ने ऐसा कभी नहीं देखा। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह उठा और तुरंत बिछौना उठाकर सब के सामने से बाहर निकल गया। इससे वे सब चकित हुए और परमेश्वर की महिमा करते हुए कहने लगे, “हमने ऐसा कभी नहीं देखा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह उठा और तत्काल अपना बिछौना समेटकर उन सबके देखते-देखते वहां से चला गया. इस पर वे सभी चकित रह गए तथा परमेश्वर की वंदना करते हुए कहने लगे, “ऐसा हमने कभी नहीं देखा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उठा, और तुरन्त खाट उठाकर सब के सामने से निकलकर चला गया; इस पर सब चकित हुए, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमने ऐसा कभी नहीं देखा।”