Mark 2:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah uttkar, usake peechhe ho liya: aur vah usake ghar men bhojan karane baaitte kyonki ve bahut se the, aur usake peechhe ho liye the.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वह उसके घर में भोजन करने बैठा; और बहुत से चुंगी लेने वाले और पापी भी उसके और चेलों के साथ भोजन करने बैठे, क्योंकि वे बहुत से थे, और उसके पीछे हो लिये थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद जब यीशु अपने शिष्यों समेत उसके घर भोजन कर रहा था तो बहुत से कर वसूलने वाले और पापी लोग भी उसके साथ भोजन कर रहे थे। (इनमें बहुत से वे लोग थे जो उसके पीछे पीछे चले आये थे।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन येशु लेवी के घर भोजन करने बैठे। उनके चुंगी-अधिकारी और पापी येशु और उनके शिष्यों के साथ भोज में सम्मिलित हुए−क्योंकि वे बड़ी संख्या में येशु के अनुयायी बन गये थे।
Hindi Bible HHBD
और वह उठकर, उसके पीछे हो लिया: और वह उसके घर में भोजन करने बैठे; क्योंकि वे बहुत से थे, और उसके पीछे हो लिये थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ek roj Levi ke ghare Yeeshu khaana khaay ke waaste beiṭha. Yeeshu ke chela log, aur bahut se ṭeks baṭorewaala log aur dusra paapi log bhi Yeeshu ke sañghe khaana khaay beiṭh gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वह उसके घर में भोजन करने बैठा, तब बहुत से चुंगी लेनेवाले और पापी, यीशु और उसके चेलों के साथ भोजन करने बैठे; क्योंकि वे बहुत से थे, और उसके पीछे हो लिये थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर ऐसा हुआ कि यीशु उसके घर भोजन करने बैठा, और बहुत से कर वसूलनेवाले और पापी भी यीशु और उसके शिष्यों के साथ भोजन करने लगे; क्योंकि वे बहुत थे जो उसके पीछे चल रहे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मसीह येशु लेवी के घर पर भोजन के लिए बैठे थे, अनेक चुंगी लेनेवाले तथा अपराधी व्यक्ति मसीह येशु तथा उनके शिष्यों के साथ भोजन कर रहे थे. एक बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे हो लिए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उसके घर में भोजन करने बैठा; और बहुत से चुंगी लेनेवाले और पापी भी उसके और चेलों के साथ भोजन करने बैठे, क्योंकि वे बहुत से थे, और उसके पीछे हो लिये थे।