Mark 2:16 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur shaastriayon aur fareeasiyon ne yah dekhkar, ki vah to papiyon aur chungee lenevalon ke sath bhojan kar raha haai, usak chelon se kaha vah to chungee lenevalon aur paapiyon ke sath khata pita haai!!
Hindi 2017 (नया नियम)
और शास्त्रियों और फरीसियों ने यह देखकर, कि वह तो पापियों और चुंगी लेनेवालों के साथ भोजन कर रहा है, उसके चेलों से कहा, “वह तो चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ खाता पीता है!”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब फरीसियों के कुछ धर्मशास्त्रियों ने यह देखा कि यीशु पापीयों और कर वसूलने वालों के साथ भोजन कर रहा है तो उन्होंने उसके अनुयायिओं से कहा, “यीशु कर वसूलने वालों और पापीयों के साथ भोजन क्यों करता है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब फरीसी दल के शास्त्रियों ने देखा कि येशु पापियों और चुंगी-अधिकारियों के साथ भोजन कर रहे हैं, तब उन्होंने उनके शिष्यों से कहा, “वह चुंगी-अधिकारियों और पापियों के साथ क्यों भोजन करते हैं?”
Hindi Bible HHBD
और शास्त्रियों और फरीसियों ने यह देखकर, कि वह तो पापियों और चुंगी लेनेवालों के साथ भोजन कर रहा है, उसक चेलों से कहा; वह तो चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ खाता पिता है!!
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Farisi log ke wakeel log jab dekhin ki Yeeshu ṭeks baṭorewaala aur paapi log ke sañghe khaana khaawe hei, tab ulog chela log se puuchhin, “U kaahe eisan log ke sañghe khaay piye hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शास्त्रियों और फरीसियों ने यह देखकर कि वह तो पापियों और चुंगी लेनेवालों के साथ भोजन कर रहा है, उसके चेलों से कहा, “वह तो चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ खाता पीता है!”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब उन फरीसियों ने जो शास्त्री थे देखा कि वह पापियों और कर वसूलनेवालों के साथ भोजन कर रहा है तो उसके शिष्यों से कहने लगे, “वह कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाता-पीता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु को अपराधी व्यक्तियों के साथ भोजन करते देख व्यवस्था के शिक्षकों ने, जो वास्तव में फ़रीसी थे, उनके शिष्यों से प्रश्न किया, “यह चुंगी लेनेवाले तथा अपराधी व्यक्तियों के साथ क्यों खाता-पीता है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और शास्त्रियों और फरीसियों ने यह देखकर, कि वह तो पापियों और चुंगी लेनेवालों के साथ भोजन कर रहा है, उसके चेलों से कहा, “वह तो चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ खाता पीता है!”