Mark 2:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kore kapade ka paaiband purane pahiravan par koi naheen lagata naheen to vah paaiband us men se kuchh kheench lega, arthata naya, purane se, aur vah aur fatt jaaega.
Hindi 2017 (नया नियम)
कोरे कपड़े का पैवन्द पुराने वस्त्र पर कोई नहीं लगाता; नहीं तो वह पैवन्द उसमें से कुछ खींच लेगा, अर्थात् नया, पुराने से, और वह और फट जाएगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कोई भी किसी पुराने वस्त्र में अनसिकुड़े कोरे कपड़े का पैबन्द नहीं लगाता। और यदि लगाता है तो कोरे कपड़े का पैबन्द पुराने कपड़े को भी ले बैठता है और फटा कपड़ा पहले से भी अधिक फट जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“कोई व्यक्ति पुराने कपड़े पर कोरे कपड़े का पैबन्द नहीं सिलता। नहीं तो नया पैबन्द सिकुड़ कर पुराना कपड़ा फाड़ देता है और चीर बढ़ जाती है।
Hindi Bible HHBD
कोरे कपड़े का पैबन्द पुराने पहिरावन पर कोई नहीं लगाता; नहीं तो वह पैबन्द उस में से कुछ खींच लेगा, अर्थात् नया, पुराने से, और वह और फट जाएगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Koi bhi nawa kapṛa se puraana koṭ meñ chakti nai lagaai kaahe ke jab nawa kapṛa sukṛi, tab puraana koṭ pahile se jaada faṭ jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“कोरे कपड़े का पैवन्द पुराने वस्त्र पर कोई नहीं लगाता; नहीं तो वह पैवन्द उसमें से कुछ खींच लेगा, अर्थात् नया, पुराने से, और वह पहले से अधिक फट जाएगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“पुराने वस्त्र पर कोई नए कपड़े का पैवंद नहीं लगाता, नहीं तो वह नया पैवंद पुराने वस्त्र में से कुछ खींच लेगा और वह पहले से भी अधिक फट जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किसी पुराने वस्त्र पर नये वस्त्र का जोड़ नहीं लगाया जाता क्योंकि ऐसा करने पर नये वस्त्र का जोड़ सिकुड़ कर उस पुराने वस्त्र की पहले से अधिक दुर्दशा कर देता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“नये कपड़े का पैबन्द पुराने वस्त्र पर कोई नहीं लगाता; नहीं तो वह पैबन्द उसमें से कुछ खींच लेगा, अर्थात् नया, पुराने से, और अधिक फट जाएगा।