Mark 2:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jab ve bheed ke karan usake nikatt n panhuch sake, to unhon ne us chht ko jis ke neeche vah tha, khol diya aur jab use udhod chuke, to us khatt ko jis par jhole ka mara hua pada tha, lattka diya.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पहुँच सके, तो उन्‍होंने उस छत को जिसके नीचे वह था, खोल दिया और जब उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर झोले का मारा हुआ पड़ा था, लटका दिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु भीड़ के कारण वे उसे यीशु के पास नहीं ले जा सके। इसलिये जहाँ यीशु था उसके ऊपर की छत का कुछ भाग उन्होंने हटाया और जब वे खोद कर छत में एक खुला सूराख बना चुके तो उन्होंने जिस बिस्तर पर लकवे का मारा लेटा हुआ था उसे नीचे लटका दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भीड़ के कारण वे उसे येशु के सामने नहीं ला सके; इसलिए जहाँ येशु थे, उसके ऊपर की छत उन्‍होंने खोल दी और छेद से लकुवे के रोगी की चारपाई नीचे उतार दी।
Hindi Bible HHBD
परन्तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पंहुच सके, तो उन्हों ने उस छत को जिस के नीचे वह था, खोल दिया और जब उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर झोले का मारा हुआ पड़ा था, लटका दिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin bheeṛ ke kaaran Yeeshu ke lage nai pahuñch paain, aur tab ulog ruuf khol ke u lakwa ke rogi ke nichche utaarin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पहुँच सके, तो उन्होंने उस छत को जिसके नीचे वह था, खोल दिया; और जब वे उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर लकवे का रोगी पड़ा था, लटका दिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जब वे भीड़ के कारण उसे यीशु के पास नहीं पहुँचा सके तो उन्होंने उस छत को, जिसके नीचे यीशु था, खोल दिया और खुली जगह बनाकर उस बिछौने को, जिस पर वह लकवे का रोगी पड़ा था, नीचे उतार दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भीड़ के कारण वे मसीह येशु के पास पहुंचने में असमर्थ थे, इसलिये उन्होंने जहां मसीह येशु थे, वहां की कच्ची छत को हटाकर वहां से उस रोगी को बिछौने सहित नीचे उतार दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जब वे भीड़ के कारण उसके निकट न पहुँच सके, तो उन्होंने उस छत को जिसके नीचे वह था, खोल दिया और जब उसे उधेड़ चुके, तो उस खाट को जिस पर लकवे का मारा हुआ पड़ा था, लटका दिया।