Mark 3:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve us par dosh lagane ke liye us kee ghaat men lage huae the, ki dekhe, vah sabt ke din men use changa karata haai ki naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और वे उस पर दोष लगाने के लिये उसकी घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्‍त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुछ लोग घात लगाये थे कि वह उसे ठीक करता है कि नहीं, ताकि उन्हें उस पर दोष लगाने का कोई कारण मिल जाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कुछ लोग इस बात की ताक में थे कि येशु विश्राम के दिन उसे स्‍वस्‍थ करें, और वे उन पर दोष लगाएँ।
Hindi Bible HHBD
और वे उस पर दोष लगाने के लिये उस की घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kuchh log agorat rahin ki Yeeshu uske sabat ke roj achchha kare aur ulog uspe dos lagaay sake.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वे उस पर दोष लगाने के लिये उस की घात में लगे हुए थे कि देखें, वह सब्त के दिन उसे चंगा करता है कि नहीं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फरीसी उसकी ताक में थे कि देखें, वह सब्त के दिन उसको स्वस्थ करेगा या नहीं, जिससे वे उस पर दोष लगा सकें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ व्यक्ति इस अवसर की ताक में थे कि शब्बाथ पर मसीह येशु उस व्यक्ति को स्वस्थ करें और वे उन पर दोष लगा सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे उस पर दोष लगाने के लिये उसकी घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।