Mark 5:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so us ne unhen agyaa dee aur ashuuddh atma nikalakar sooaron ke bheetar paaitt gai aur jhun, jo koi do hajar ka tha, kadade par se jhpattkar jheel men ja pada, aur oob mara.
Hindi 2017 (नया नियम)
अतः उसने उन्‍हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्‍मा निकलकर सूअरों के भीतर पैठ गई और झुण्‍ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाडे पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और उसने उन्हें अनुमति दे दी। फिर दुष्टात्माएँ उस व्यक्ति में से निकल कर सुअरों में समा गयीं, और वह रेवड़, जिसमें कोई दो हजार सुअर थे, ढलवाँ किनारे से नीचे की तरफ लुढ़कते-पुढ़कते दौड़ता हुआ झील में जा गिरा। और फिर वहीं डूब मरा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने अनुमति दे दी। तब अशुद्ध आत्‍माएँ उस मनुष्‍य से निकल कर सूअरों में प्रविष्‍ट हो गईं, और लगभग दो हजार का वह झुण्‍ड ढाल पर से झील की ओर झपटा और उस में डूब कर मर गया।
Hindi Bible HHBD
सो उस ने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर पैठ गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाडे पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ulog ke hukum dees aur bhuut log nikar ke suar meñ chala gain, aur dui hajaar (2000) suar ke jhunḍ laik ke bagal jhapṭin aur usman ḍuub marin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर पैठ गईं और झुण्ड, जो कोई दो हज़ार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा और डूब मरा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः उसने उन्हें अनुमति दे दी। फिर अशुद्ध आत्माएँ उसमें से निकलकर सूअरों में समा गईं, और वह झुंड जो लगभग दो हज़ार का था, ढलान से नीचे झील की ओर तेज़ी से भागा और झील में जा डूबा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें यह आज्ञा दे दी. वे दुष्टात्मा बाहर निकलकर उन सूअरों में प्रवेश कर गए. लगभग दो हज़ार सूअरों का वह झुंड पहाड़ की तीव्र ढलान पर तेज गति से दौड़ता हुआ झील में जा डूबा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर घुस गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।