Mark 5:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo hua tha, log use dekhne aae. aur yeeshu ke pas akar, ve us men sena samai thee, kapade paahine aur sachet baaitte dekhkar, dr gaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जो हुआ था, लोग उसे देखने आए। यीशु के पास आकर, वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थी, कपड़े पहिने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे यीशु के पास पहुँचे और देखा कि वह व्यक्ति जिस पर दुष्टात्माएँ सवार थीं, कपड़े पहने पूरी तरह सचेत वहाँ बैठा है, और यह वही था जिस में दुष्टात्माओं की पूरी सेना समाई थी, वे डर गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे येशु के पास आए और यह देख कर भयभीत हो गये कि वह भूतग्रस्त, जिस में पहले अशुद्ध आत्माओं की सेना थी, बैठा हुआ है। वह कपड़े पहिने हुए है, और स्वस्थमन है।
Hindi Bible HHBD
और जो हुआ था, लोग उसे देखने आए। और यीशु के पास आकर, वे उस में सेना समाई थी, कपड़े पहिने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog Yeeshu ke paas aain aur dekhin ki u admi jisman bhuut raha, kapṛa pahin ke saanti se beiṭha hei. U log ḍar gain.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु के पास आकर वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ थीं, अर्थात् जिसमें सेना समाई थी, कपड़े पहिने और सचेत बैठे देखकर डर गए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर वे यीशु के पास आए और उस दुष्टात्माग्रस्त को, जिसमें सेना थी, वस्त्र पहने तथा सचेत बैठे हुए देखा, और वे डर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे मसीह येशु के पास पहुंचे, उन्होंने देखा कि वह दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्ति वस्त्र धारण किए हुए सचेत स्थिति में वहां बैठा था. यह वही व्यक्ति था जिसमें दुष्टात्माओं की सेना पैठी थी. यह देख वे डर गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु के पास आकर, वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थीं, कपड़े पहने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।