Mark 5:26 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jis ne bahut vaaidhon se bada dukh uttaya aur apana sab mal vyay karane par bhee kuchh labh n uttaya tha, parantu aur bhee rogee ho gai thee.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जिस ने बहुत वैद्यों से बड़ा दुख उठाया और अपना सब माल व्‍यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्‍तु और भी रोगी हो गई थी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह अनेक चिकित्सकों से इलाज कराते कराते बहुत दुखी हो चुकी थी। उसके पास जो कुछ था, सब खर्च कर चुकी थी, पर उसकी हालत में कोई भी सुधार नहीं आ रहा था, बल्कि और बिगड़ती जा रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अनेकानेक वैद्यों के इलाज के कारण उसे बहुत कष्‍ट सहना पड़ा था और सब कुछ खर्च करने पर भी उसे कोई लाभ नहीं हुआ था, बल्‍कि उसकी दशा और भी बिगड़ गयी थी।
Hindi Bible HHBD
और जिस ने बहुत वैद्यों से बड़ा दुख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U bahut ḍokṭa log ke lage gais. Bahut peisa kharcha karis, fir bhi kuchh faayda nai bhais, aur uske aur bhi haalat kharaab hote gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने बहुत वैद्यों से बड़ा दु:ख उठाया, और अपना सब माल व्यय करने पर भी उसे कुछ लाभ न हुआ था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने अनेक वैद्यों के हाथों बहुत दुःख उठाया और अपना सब कुछ खर्च करने पर भी उसे कुछ लाभ नहीं हुआ बल्कि उसकी दशा और भी अधिक बिगड़ गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अनेक चिकित्सकों के हाथों से उसने अनेक पीड़ाएं सही थी. इसमें वह अपना सब कुछ व्यय कर चुकी थी, फिर भी इससे उसे लाभ के बदले हानि ही उठानी पड़ी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।