Mark 5:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki vah bar bar bediyon aur sankalon se bandha gaya tha, par us ne sakalon ko tod diya, aur beadiyon ke ttukade ttukade kar diae the, aur koi use vash men naheen kar sakata tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि वह बार बार बेडि़यों और साँकलों से बाँधा गया था, पर उसने साँकलों को तोड़ दिया, और बेडि़यों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि उसे जब जब हथकड़ी और बेड़ियाँ डाली जातीं, वह उन्हें तोड़ देता। ज़ंजीरों के टुकड़े-टुकड़े कर देता और बेड़ियों को चकनाचूर। कोई भी उसे काबू नहीं कर पाता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि वह बारम्बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, किन्तु उसने जंजीरों को तोड़ डाला और बेड़ियों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। उसे कोई भी वश में नहीं रख पाता था।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और सांकलों से बान्धा गया था, पर उस ने साकलों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ketna dafe uske hatkaṛi lagaay ke aur uske goṛ ke chain se baañdh ke rakkhat rahin, lekin u chain aur hatkaṛi duuno ṭukṛa ṭukṛa kar det raha aur koi ke lage etna himmat nai raha ki uske samhaare.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और साँकलों से बाँधा गया था, पर उसने साँकलों को तोड़ दिया और बेड़ियों के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि उसे बार-बार बेड़ियों और ज़ंजीरों से बाँधा जाता था परंतु वह ज़ंजीरों को टुकड़े-टुकड़े कर देता और बेड़ियों को भी तोड़ डालता था और कोई भी उसे वश में नहीं कर सकता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बहुधा उसे बेड़ियों तथा सांकलों में बांधे जाने के प्रयास किए गए किंतु वह सांकलों को तोड़ देता तथा बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर डालता था. अब किसी में इतनी क्षमता न थी कि उसे वश में कर सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, पर उसने जंजीरों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।