Mark 6:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur herodes raja ne us kee charcha sunee, kyonki usaka nam faail gaya tha, aur us ne kaha, ki yoohanna bapatisma denevala mare huon men se jee utta haai, isee liye us se ye samarth ke kam pragatt hote haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हेरोदेस राजा ने उसकी चर्चा सुनी, क्‍योंकि उसका नाम फैल गया था, और उसने कहा, कि यूहन्ना बपतिस्‍मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उससे ये सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा हेरोदेस ने इस बारे में सुना; क्योंकि यीशु का यश सब कहीं फैल चुका था। कुछ लोग कह रहे थे, “बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है और इसीलिये उसमें अद्भुत शक्तियाँ काम कर रही हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा हेरोदेस ने येशु की चर्चा सुनी, क्‍योंकि उनका नाम प्रसिद्ध हो गया था। लोग कहते थे, “योहन बपतिस्‍मादाता मृतकों में से जी उठे हैं, इसलिए उनमें ये चमत्‍कारिक शक्‍तियाँ क्रियाशील हैं।”
Hindi Bible HHBD
और हेरोदेस राजा ने उस की चर्चा सुनी, क्योंकि उसका नाम फैल गया था, और उस ने कहा, कि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उस से ये सामर्थ के काम प्रगट होते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Raaja Heraḍ i sab baat sunis kaahe ke Yeeshu ke naam feil gais raha. Kuchh log bolat rahin, “Yuhanna baptisma de waala mar ke fir jinda hoy gay hei, aur wahi ke sakti se i kaam kare hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हेरोदेस राजा ने भी उसकी चर्चा सुनी, क्योंकि उसका नाम फैल गया था, और उसने कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसी लिये उससे ये सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर राजा हेरोदेस ने यीशु के विषय में सुना क्योंकि उसका नाम प्रसिद्ध हो गया था। कुछ लोग कह रहे थे, “यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला मृतकों में से जिलाया गया है; इसलिए उसके द्वारा ये सामर्थ्य के कार्य हो रहे हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा हेरोदेस तक इसका समाचार पहुंच गया क्योंकि मसीह येशु की ख्याति दूर-दूर तक फैल गयी थी. कुछ तो यहां तक कह रहे थे, “बपतिस्मा देनेवाले योहन मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. यही कारण है कि मसीह येशु में यह अद्भुत सामर्थ्य प्रकट है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हेरोदेस राजा ने उसकी चर्चा सुनी, क्योंकि उसका नाम फैल गया था, और उसने कहा, कि “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसलिए उससे ये सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”