Mark 6:2 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sabt ke din vah aradhanalay men upadesh karane laga aur bahut log sunakar chaakit huae aur kahane lage, is ko ye baten kahan se a gai? aur yah kaun sa gyaan haai jo us ko diya gaya haai? aur kaaise samarth ke kam isake hathon se pragatt hote haain?
Hindi 2017 (नया नियम)
सब्‍त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इस को ये बातें कहाँ से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उस को दिया गया है? और कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब सब्त का दिन आया, उसने आराधनालय में उपदेश देना आरम्भ किया। उसे सुनकर बहुत से लोग आश्चर्यचकित हुए। वे बोले, “इसको ये बातें कहाँ से मिली हैं? यह कैसी बुद्धिमानी है जो इसको दी गयी है? यह ऐसे आश्चर्य कर्म कैसे करता है?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह विश्राम-दिवस पर सभागृह में शिक्षा देने लगे। बहुत-से लोगों ने सुना तो वे अचम्‍भे में पड़ कर कहने लगे, “यह सब इसे कहाँ से मिला? यह कौन-सी बुद्धि है, जो इसे दी गई है? यह कौन-सी शक्‍ति है, जिससे यह ऐसे आश्‍चर्यपूर्ण कार्य करता है?
Hindi Bible HHBD
सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, इस को ये बातें कहां से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उस को दिया गया है? और कैसे सामर्थ के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Sabat ke din u chech meñ sikhaay laga. Bahut log sunke hairaan hoy gain aur bole lagin, “Iske i sab baat kahañ se mila hei? Kahañ se iske i buddhi aur taagat mila ki i sab chamatkaari kaam kare sake hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा, और बहुत से लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इस को ये बातें कहाँ से आ गईं? यह कौन सा ज्ञान है जो उसको दिया गया है? कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब सब्त का दिन आया तो वह आराधनालय में उपदेश देने लगा। बहुत से लोग उसके उपदेश को सुनकर आश्‍चर्यचकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आईं? और इसे कौन सा ज्ञान दिया गया है कि उसके हाथों से ऐसे सामर्थ्य के कार्य हो रहे हैं?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शब्बाथ पर वे यहूदी सभागृह में शिक्षा देने लगे. उनको सुन उनमें से अनेक चकित हो कहने लगे. “कहां से प्राप्‍त हुआ इसे यह सब? कहां से प्राप्‍त हुआ है इसे यह बुद्धि कौशल और हाथों से यह अद्भुत काम करने की क्षमता?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उसको दिया गया है? और कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?