Mark 6:31 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne un se kaha tum ap alag kisee jangalee sthan men akar thoda vishraam karo kyonki bahut log ate jate the, aur unhen khane ka avasar bhee naheen milata tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु ने उनसे कहा, “तुम लोग मेरे साथ किसी एकांत स्थान पर चलो और थोड़ा आराम करो।” क्योंकि वहाँ बहुत लोगों का आना जाना लगा हुआ था और उन्हें खाने तक का मौका नहीं मिल पाता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग अकेले ही मेरे साथ निर्जन स्थान में चलो और थोड़ा विश्राम कर लो”; क्योंकि इतने लोग आया-जाया करते थे कि उन्हें भोजन करने की भी फुरसत नहीं रहती थी।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन से कहा; तुम आप अलग किसी जंगली स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो; क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu ulog se bolis, “Aao, hamaar sañghe alge jagha chalo aur kuchh araam karo.” Kaahe ki bahut log aate jaate rahin aur ulog ke khaana khaay ke bhi mauka nai milat raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में चलकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब उसने उनसे कहा, “आओ, अलग किसी निर्जन स्थान में चलकर थोड़ी देर विश्राम कर लो।” क्योंकि वहाँ बहुत से लोग आ-जा रहे थे और उन्हें भोजन करने का भी अवसर नहीं मिल रहा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उनसे कहा, “आओ, कुछ समय के लिए कहीं एकांत में चलें और विश्राम करें,” क्योंकि अनेक लोग आ जा रहे थे और उन्हें भोजन तक का अवसर प्राप्त न हो सका था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते-जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।