Mark 7:24 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir vah vahan se uttkar soor aur saaida ke deshaen men aya aur aek ghar men gaya, aur chahata tha, ki koi n jane parantu vah chhpai n saka.
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर वह वहाँ से उठकर सूर और सैदा के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु ने वह स्थान छोड़ दिया और सूर के आस-पास के प्रदेश को चल पड़ा। वहाँ वह एक घर में गया। वह नहीं चाहता था कि किसी को भी उसके आने का पता चले। किन्तु वह अपनी उपस्थिति को छुपा नहीं सका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब येशु उस स्थान को छोड़कर सोर के सीमा-क्षेत्र में गये। वहाँ वह किसी घर में ठहरे और वह चाहते थे कि किसी को इसका पता न चले, किन्तु वह अज्ञात नहीं रह सके।
Hindi Bible HHBD
फिर वह वहां से उठकर सूर और सैदा के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Fir u huañ se uṭh ke Taaya (Tyre) siṭi ke lage aais aur ek ghar meñ gais. U maañgat raha ki koi nai jaane ki u huañ hei, lekin u luke nai sakis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर वह वहाँ से उठकर सूर और सैदा के देशों में आया; और एक घर में गया और चाहता था कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर वहाँ से उठकर वह सूर के क्षेत्र में आया। जब उसने एक घर में प्रवेश किया तो वह चाहता था कि कोई यह न जाने, परंतु वह छिप न सका
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु वहां से निकलकर सोर प्रदेश में चले गए, जहां वह एक घर में ठहरे हुए थे और नहीं चाहते थे कि भीड़ को उनके विषय में कुछ मालूम हो किंतु उनका वहां आना छिप न सका.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर वह वहाँ से उठकर सोर और सीदोन के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।