Mark 7:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki fareesee aur sab yahoodee, puraniyon kee reeati par chalate haain aur jab tak bhlee bhanati hath naheen dhae lete tab tak naheen khate.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि फरीसी और सब यहूदी, पुरनियों की रीति पर चलते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते;
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि अपने पुरखों की रीति पर चलते हुए फ़रीसी और दूसरे यहूदी जब तक सावधानी के साथ पूरी तरह अपने हाथ नहीं धो लेते भोजन नहीं करते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि फरीसी और सामान्‍य यहूदी धर्मवृद्धों की प्राचीन परम्‍परा का पालन करते हैं और विधि के अनुसार बिना हाथ धोये भोजन नहीं करते।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, पुरनियों की रीति पर चलते हैं और जब तक भली भांति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaahe ke Farisi aur Yahuudi puraana riwaaj ke rakam haath dhoy bina khaana nai khaay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, पूर्वजों की परम्परा पर चलते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वास्तव में फरीसी और सब यहूदी, पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए जब तक विधि अनुसार अपने हाथ नहीं धो लेते तब तक भोजन नहीं करते थे
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़रीसी और सभी यहूदी हाथों को भली-भांति धोए बिना भोजन नहीं करते. ऐसा करते हुए वे पूर्वजों से चली आ रही प्रथाओं का पालन करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
(क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, प्राचीन परम्परा का पालन करते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते;