Mark 7:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne un se kaha ki yashaayah ne tum kapattyaien ke vishay men bahut tteek bhvishyadvvanee kee jaaisa likha haai ki ye log hotton se to mera adar karate haai, par un ka man mujh se door rahata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्ववाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझ से दूर रहता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम जैसे कपटियों के बारे में ठीक ही भविष्यवाणी की थी। जैसा कि लिखा है: ‘ये मेरा आदर केवल होठों से करते है, पर इनके मन मुझसे सदा दूर हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उत्तर दिया, “नबी यशायाह ने तुम ढोंगियों के विषय में ठीक ही नबूवत की है। जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है: ‘ये लोग मुख से मेरा आदर करते हैं, परन्तु इनका हृदय मुझ से दूर है।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन से कहा; कि यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्ववाणी की; जैसा लिखा है; कि ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उन का मन मुझ से दूर रहता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jawaab dees, “Aayzaaya nabi tumhaar rakam paakhanḍi ke baare meñ ṭheek profasi karis raha, jeise Baaibal meñ likhaan hei, “I log muñh se hamaar baṛaai kare hei. Lekin ilog ke dil ham se duur hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझ से दूर रहता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम पाखंडियों के विषय में ठीक ही भविष्यवाणी की थी, जैसा लिखा है: ये लोग होंठों से तो मेरा आदर करते हैं, परंतु इनके मन मुझसे बहुत दूर हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम पाखंडियों के लिए भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी ठीक ही है: “ ‘ये लोग मात्र अपने होंठों से मेरा सम्मान करते हैं, किंतु उनके हृदय मुझसे बहुत दूर हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है।