Mark 8:23 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah us andho ka hath pakadkar use ganv ke bahar le gaya, aur us kee ankhon men tookakar us par hath rakhe, aur us se poochha kya too kuchh dekhta haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
वह उस अन्धे का हाथ पकड़कर उसे गांव के बाहर ले गया | और उसकी आंखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने अंधे व्यक्ति का हाथ पकड़ा और उसे गाँव के बाहर ले गया। उसने उसकी आँखों पर थूका, अपने हाथ उस पर रखे और उससे पूछा, “तुझे कुछ दिखता है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अन्धे का हाथ पकड़ कर उसे गाँव के बाहर ले गये। वहाँ उन्होंने उसकी आँखों पर लगाने के लिए थूका और उस पर अपना हाथ रख कर उस से पूछा, “क्या तुम्हें कुछ दिखाई दे रहा है?”
Hindi Bible HHBD
वह उस अन्धे का हाथ पकड़कर उसे गांव के बाहर ले गया, और उस की आंखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उस से पूछा; क्या तू कुछ देखता है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu añdha admi ke haath pakṛis aur uske gaaoñ se bahire le gais, aur uske aañkhi meñ thuuk ke aapan haath rakkhis aur usse puuchhis, “Kaa tumme kuchh dekhaay hei?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया, और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वह उस अंधे व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया, उसकी आँखों पर थूका और उसके ऊपर हाथ रखकर उससे पूछा, “क्या तुझे कुछ दिखाई देता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मसीह येशु उस अंधे का हाथ पकड़ उसे गांव के बाहर ले गए. वहां उन्होंने उस व्यक्ति की आंखों पर थूका और उस पर हाथ रखते हुए उससे पूछा, “क्या तुम्हें कुछ दिखाई दे रहा है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?”