Mark 9:22 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne kaha, bachapan se: us ne ise nash karane ke liye kabhee ag aur kabhee panee men giraya parantu yaadi too kuchh kar sake, to ham par taras khakar hamara upakar kara.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दुष्टात्मा इसे मार डालने के लिए कभी आग में गिरा देती है तो कभी पानी में। क्या तू कुछ कर सकता है? हम पर दया कर, हमारी सहायता कर।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अशुद्ध आत्मा ने इसका विनाश करने के लिए इसे बार-बार आग तथा पानी में गिराया है। यदि आप कुछ कर सकें, तो हम पर तरस खा कर हमारी सहायता कीजिए।”
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा, बचपन से: उस ने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske maare ke waaste bhuut kabhi aagi meñ to kabhi paani meñ giraais. Agar tum kuchh kare sako to hamaar uppar daya karo aur hamaar madat karo.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने इसे नष्ट करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उसने इसे नाश करने के लिए कभी आग में गिराया तो कभी पानी में। परंतु यदि तू कुछ कर सकता है तो हम पर तरस खाकर हमारी सहायता कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस दुष्टात्मा ने उसे हमेशा जल और आग दोनों ही में फेंककर नाश करने की कोशिश की है. यदि आपके लिए कुछ संभव है, हम पर दया कर हमारी सहायता कीजिए!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।”