Mark 9:38 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yoohanna ne us se kaha, he guroo ham ne aek manushy ko tere nam se dushttatmaon ko nikalate dekha aur ham use mana karane lage, kyonaki vah hamare peechhe naheen ho leta tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब यूहन्ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हम ने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा और हम उसे मना करने लगे, क्योंकि वह हमारे पीछे नहीं हो लेता था।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूहन्ना ने यीशु से कहा, “हे गुरु, हमने किसी को तेरे नाम से दुष्टात्माएँ बाहर निकालते देखा है। हमने उसे रोकना चाहा क्योंकि वह हममें से कोई नहीं था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योहन ने उन से कहा, “गुरुवर! हम ने एक मनुष्य को आपका नाम ले कर भूतों को निकालते देखा तो हम ने उसे रोकने की चेष्टा की, क्योंकि वह हमारा अनुसरण नहीं करता है।”
Hindi Bible HHBD
तब यूहन्ना ने उस से कहा, हे गुरू हम ने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्मओं को निकालते देखा और हम उसे मना करने लगे, क्योंकि वह हमारे पीछे नहीं हो लेता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yuhanna Yeeshu se bolis, “Guru ji, ham log ek admi ke tumhaar naam se bhuut nikaarte dekha, to ham log uske roka kaahe ke u hamlog meñ se ek nai raha.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यूहन्ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हम ने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा और हम उसे मना करने लगे, क्योंकि वह हमारे पीछे नहीं हो लेता था।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यूहन्ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हमने किसी को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते हुए देखा, और उसे रोकने का प्रयास किया क्योंकि वह हमारा अनुसरण नहीं कर रहा था।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योहन ने मसीह येशु को सूचना दी, “गुरुवर, हमने एक व्यक्ति को आपके नाम में दुष्टात्मा निकालते हुए देखा है. हमने उसे रोकने का प्रयास किया क्योंकि वह हममें से नहीं है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यूहन्ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हमने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा और हम उसे मना करने लगे, क्योंकि वह हमारे पीछे नहीं हो लेता था।”