Mark 9:43 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi tera hath tujhe ttokar khailaae to use katt dal ttunda hokar jeevan men pravesh karana, tere liye is se bhla haai ki do hath rahate huae narak ke beech us ag men dala jaae jo kabhee bujhne kee naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्‍डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इस से भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने का नहीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तेरा हाथ तुझ से पाप करवाये तो उसे काट डाल, टुंडा हो कर जीवन में प्रवेश करना कहीं अच्छा है बजाय इसके कि दो हाथों वाला हो कर नरक में डाला जाये, जहाँ की आग कभी नहीं बुझती।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“और यदि तुम्‍हारा हाथ तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट डालो। अच्‍छा यही है कि तुम लूले हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों हाथों के रहते नरक की न बुझने वाली आग में न डाले जाओ।
Hindi Bible HHBD
यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इस से भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar tumhaar haath tumme paap meñ fasaay to uske kaaṭ dewe ke chaahi. Luula hoy ke, mukti ke jeewan paay lena kahiñ achchha hei ki dui haath rahte tum narak meñ chala jaao, jahañ nai butewaala aagi meñ feka jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल। टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इससे भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक की आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं। [
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि तेरा हाथ तेरे लिए ठोकर का कारण बने तो उसे काट डाल; लूला होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों हाथों के रहते हुए नरक में अर्थात् उस कभी न बुझनेवाली आग में डाल दिया जाए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हारा हाथ तुम्हारे लिए ठोकर का कारण बने तो उसे काट फेंको. तुम्हारे लिए सही यह होगा कि तुम एक विकलांग के रूप में जीवन में प्रवेश करो, बजाय इसके कि तुम दोनों हाथों के होते हुए नर्क में जाओ, जहां आग कभी नहीं बुझती, [
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इससे भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं।