Mark 9:50 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
namak achchha haai, par yaadi namak kee namakeenee jatee rahe, to use kis se svaadit karoge? apane men namak rakho, aur apas men mel milap se raho..
Hindi 2017 (नया नियम)
नमक अच्‍छा है, पर यदि नमक की नमकीनी जाती रहे, तो उसे किससे स्‍वादित करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“नमक अच्छा है। किन्तु नमक यदि अपना नमकीनपन ही छोड़ दे तो तुम उसे दोबारा नमकीन कैसे बना सकते हो? अपने में नमक रखो और एक दूसरे के साथ शांति से रहो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“नमक अच्‍छा है; किन्‍तु यदि वह अपना सलोनापन खो बैठे तो तुम उसे किस वस्‍तु से स्‍वादिष्‍ट करोगे? “अपने में नमक बनाए रखो और आपस में मेल रखो।”
Hindi Bible HHBD
नमक अच्छा है, पर यदि नमक की नमकीनी जाती रहे, तो उसे किस से स्वादित करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Neemak achchha hei, lekin agar neemak ke sawaad chala jaay to sawaad kahañ se laayga? Apne aap meñ neemak rakkho, aur aapas meñ mil ke saanti se raho.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नमक अच्छा है, पर यदि नमक का स्वाद जाता रहे, तो उसे किस से नमकीन करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“नमक अच्छा है, परंतु यदि नमक का स्वाद चला जाए तो उसे किससे नमकीन करोगे? अपने आपमें नमक रखो और आपस में मेल-मिलाप से रहो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“नमक एक आवश्यक वस्तु है, किंतु यदि नमक अपना खारापन खो बैठे तो किस वस्तु से उसका खारापन वापस कर सकोगे? तुम स्वयं में नमक तथा आपस में मेल-मिलाप बनाए रखो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नमक अच्छा है, पर यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो उसे किस से नमकीन करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो।”