Matthew 10:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu logon se savadhaan raho, kyonaki ve tumhen mahasabhaon men saupenge, aur apanee panchayat men tumhen kode marenge.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु लोगों से सावधान रहो, क्‍योंकि वे तुम्‍हें महासभाओं में सौपेंगे, और अपनी पंचायत में तुम्‍हें कोड़े मारेंगे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों से सावधान रहना क्योंकि वे तुम्हें बंदी बनाकर यहूदी पंचायतों को सौंप देंगे और वे तुम्हें अपने आराधनालयों में कोड़ों से पिटवायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मनुष्‍यों से सावधान रहो। वे तुम्‍हें धर्मसभाओं के हाथ में सौंप देंगे और अपने सभागृहों में तुम्‍हें कोड़े लगाएंगे।
Hindi Bible HHBD
परन्तु लोगों से सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें महासभाओं में सौपेंगे, और अपनी पंचायत में तुम्हें कोड़े मारेंगे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Admi log se husiaar rahna, kaahe ke ulog tumme chaabuk maari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु लोगों से सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, और अपनी पंचायतों में तुम्हें कोड़े मारेंगे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मनुष्यों से सावधान रहो; क्योंकि वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, और अपने आराधनालयों में तुम्हें कोड़े मारेंगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सहजातियों से सावधान रहना क्योंकि वे ही तुम्हें पकड़कर स्थानीय न्यायालय को सौंप देंगे. उनके यहूदी सभागृहों में तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु लोगों से सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे, और अपने आराधनालयों में तुम्हें कोड़े मारेंगे।