Matthew 10:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
chele ka guroo ke, aur das ka svamee ke barabar hona hee bahut haai jab unhon ne ghar ke svamee ko shautan kaha to usake gharavalon ko kyon n kahenge?
Hindi 2017 (नया नियम)
चेले का गुरू के, और दास का स्‍वामी के बाराबर होना ही बहुत है; जब उन्होंने घर के स्‍वामी को शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्‍यों न कहेंगे?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शिष्य को गुरु के बराबर होने में और दास को स्वामी के बराबर होने में ही संतोष करना चाहिये। जब वे घर के स्वामी को ही बैल्जा़बुल कहते हैं, तो उसके घर के दूसरे लोगों के साथ तो और भी बुरा व्यवहार करेंगे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिष्‍य के लिए अपने गुरु-जैसा और सेवक के लिए अपने स्‍वामी-जैसा बन जाना ही बहुत है। यदि लोगों ने घर के स्‍वामी को बअलजबूल कहा है, तो वे उसके घर वालों को क्‍या कुछ नहीं कहेंगे?
Hindi Bible HHBD
चेले का गुरू के, और दास का स्वामी के बाराबर होना ही बहुत है; जब उन्हों ने घर के स्वामी को शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्यों न कहेंगे?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I kaafi hei ki ek chela aapan guru ke rakam rahe, aur ek naukar aapan maalik ke baraabar rahe. Jab u ghar ke maalik ke, saitaan bolis, to ghar ke baaki log ke kaa boli?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चेले का गुरु के, और दास का स्वामी के बराबर होना ही बहुत है। जब उन्होंने घर के स्वामी को शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्या कुछ न कहेंगे!
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
शिष्य का अपने गुरु के समान और दास का अपने स्वामी के समान होना ही बहुत है। जब उन्होंने घर के स्वामी को बालज़बूल कहा, तो उसके घरवालों को क्या कुछ न कहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिष्य को यही काफ़ी है कि वह अपने गुरु के तुल्य हो जाए तथा दास अपने स्वामी के. यदि उन्होंने परिवार के प्रधान को ही बेलज़बूल घोषित कर दिया तो उस परिवार के सदस्यों को क्या कुछ नहीं कहा जाएगा!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चेले का गुरु के, और दास का स्वामी के बराबर होना ही बहुत है; जब उन्होंने घर के स्वामी को शैतान#10:25 शैतान: “दुष्टात्माओं का राजकुमार” (मत्ती 12:24)। उसे बाल-जबूल भी कहा गया है- एक्रोनियों का मक्खी देवता। शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्यों न कहेंगे?