Matthew 11:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hay, khurajeena hay, baaitasaaida jo samarth ke kam tum men kiae gaa, yaadi ve soor aur saaida men kiae jate, to ttatt oddhkar, aur rakh men baaittkar, ve kab se man fira lete.
Hindi 2017 (नया नियम)
”हाय, खुराजीन! हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सूर और सैदा में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब से मन फिरा लेते।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरे अभागे खुराजीन, अरे अभागे बैतसैदा तुम में जो आश्चर्यकर्म किये गये, यदि वे सूर और सैदा में किये जाते तो वहाँ के लोग बहुत पहले से ही टाट के शोक वस्त्र ओढ़ कर और अपने शरीर पर राख मल कर खेद व्यक्त करते हुए मन फिरा चुके होते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने कहा, “धिक्‍कार तुझे, खुराजिन! धिक्‍कार तुझे, बेतसैदा! जो सामर्थ्य के कार्य तुम में किये गये हैं, यदि वे सोर और सदोम में किये गये होते, तो उन्‍होंने न जाने कब से टाट ओढ़ कर और भस्‍म रमा कर पश्‍चात्ताप कर लिया होता।
Hindi Bible HHBD
हाय, खुराजीन; हाय, बैतसैदा; जो सामर्थ के काम तुम में किए गए, यदि वे सूर और सैदा में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब से मन फिरा लेते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
E Khuraazin aur Beitseida ke log, jon chakit ke kaam tumhaar sañghe kara gais hei agar u Ṭaaya (Tyre) aur Seida meñ kara jaata, tab ulog kab ke Parmeshwar ke bagal ghuum jaate. Ulog basta ke kapṛa pahin ke aur raakhi lagaay ke apne aap ke badal lete.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हाय, खुराजीन! हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सूर और सैदा में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर वे कब के मन फिरा लेते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“हे खुराजीन! तुझ पर हाय; हे बैतसैदा! तुझ पर हाय; क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुममें किए गए, यदि सूर और सैदा में किए जाते, तो बहुत पहले ही वे टाट ओढ़कर और राख पर बैठकर पश्‍चात्ताप कर लेते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“धिक्कार है तुझ पर कोराज़ीन! धिक्कार है तुझ पर बैथसैदा! ये ही अद्भुत काम, जो तुझमें किए गए हैं यदि सोर और सीदोन नगरों में किए जाते तो वे विलाप-वस्त्र पहन, सिर पर राख डाल कब के पश्चाताप कर चुके होते!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हाय, खुराजीन!#11:21 खुराजीन: यह शहर तीन प्रमुख शहरों में से एक के रूप में याद किया जाता है जिसमें यीशु ने अपनी सेवकाई का अधिक समय बिताया था। खुराजीन! हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।