Matthew 12:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur dekho, aek manushy tha, jis ka hath sookha hua tha aur unhon ne us par dosh lagane ke liey us se poochha, ki kya sabt ke din changa karana uchit haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
और देखो, एक मनुष्‍य था, जिसका हाथ सूखा हुआ था; और उन्होंने उस पर दोष लगाने के लिेए उससे पूछा, कि क्‍या सब्‍त के दिन चंगा करना उचित है?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ एक व्यक्ति था, जिसका हाथ सूख चुका था। सो लोगों ने यीशु से पूछा, “मूसा के विधि के अनुसार सब्त के दिन किसी को चंगा करना, क्या उचित है?” उन्होंने उससे यह इसलिये पूछा था कि, वे उस पर दोष लगा सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ एक मनुष्‍य था, जिसका हाथ सूख गया था। येशु पर दोष लगाने के लिए लोगों ने उनसे यह पूछा, “क्‍या विश्राम के दिन किसी रोगी को स्‍वस्‍थ करना व्‍यवस्‍था के अनुसार उचित है?”
Hindi Bible HHBD
और देखो, एक मनुष्य था, जिस का हाथ सूखा हुआ था; और उन्हों ने उस पर दोष लगाने के लिेय उस से पूछा, कि क्या सब्त के दिन चंगा करना उचित है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Huañ pe ek admi raha jon ke haath lunj raha. Kuchh Farisi Yeeshu pe dos lagaay ke waaste queschan puuchhin, “Kaa i raaiṭ hei ki sabat ke roj bimaari achchha kare ke chaahi?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूखा हुआ था। उन्होंने यीशु पर दोष लगाने के लिये उससे पूछा, “क्या सब्त के दिन चंगा करना उचित है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और देखो, एक सूखे हाथवाला मनुष्य था। उन्होंने यीशु पर दोष लगाने के लिए उससे पूछा, “क्या सब्त के दिन स्वस्थ करना उचित है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां एक व्यक्ति था, जिसका हाथ लक़वा मारा हुआ था. उन्होंने येशु से प्रश्न किया, “क्या शब्बाथ पर किसी को स्वस्थ करना व्यवस्था के अनुसार है?” उन्होंने यह प्रश्न इसलिये किया कि वे येशु पर आरोप लगा सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूखा हुआ था; और उन्होंने उस पर दोष लगाने के लिए उससे पूछा, “क्या सब्त के दिन चंगा करना उचित है?”