Matthew 12:20 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah kuchale huae sarakande ko n todega aur dhooan detee hui battee ko n bujhaaega, jab tak nyay ko prabal n karaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धूआँ देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह झुके सरकंडे तक को नहीं तोड़ेगा, यह बुझते दीपक तक को नहीं बुझाएगा, डटा रहेगा, तब तक जब तक कि न्याय विजय न हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह न तो कुचला हुआ सरकण्डा ही तोड़ेगा। और न बुझता हुआ दीपक ही बुझाएगा, जब तक वह न्याय को विजयी न बनाए।
Hindi Bible HHBD
वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धूआं देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U ṭehṛa karal narkul ke nai tuuṛi aur bute waala batti ke nai butaai, lekin i dhyaan meñ rakkhi ki nyaay hoy ke chaahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा, और धूआँ देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक वह न्याय को प्रबल न कराए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब तक वह न्याय को विजय न दिला दे, वह न तो कुचले हुए सरकंडे को तोड़ेगा और न ही धुआँ देती हुई बत्ती को बुझाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुचले हुए नरकट को वह तोड़ न फेंकेगा, और न ही वह टिमटिमाती बाती को बुझा देगा, जब तक वह न्याय को विजय तक न पहुंचा दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धुआँ देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए।