Matthew 12:25 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne un ke man kee bat janakar un se kaha jis kisee rajy men foott hotee haai, vah ujad jata haai, aur koi nagar ya gharana jis men foott hotee haai, bana n rahega.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने उनके मन की बात जानकर उनसे कहा, “जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है, और कोई नगर या घराना जिसमें फूट होती है, बना न रहेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु को उनके विचारों का पता चल गया। वह उनसे बोला, “हर वह राज्य जिसमें फूट पड़ जाती है, नष्ट हो जाता है। वैसे ही हर नगर या परिवार जिसमें फूट पड़ जाये टिका नहीं रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उनके विचार जान कर उन से कहा, “जिस राज्य में फूट पड़ जाए, तो वह उजड़ जाता है और जिस नगर या घर में फूट पड़ जाए, तो वह टिक नहीं सकता।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन के मन की बात जानकर उन से कहा; जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है, और कोई नगर या घराना जिस में फूट होती है, बना न रहेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ulog ke dil ke baat jaanat raha, aur ulog se bolis, “Jon raaj meñ jhagṛa jhanjhaṭ hoy hei, u raaj barbaad hoy jaay hei aur yahi rakam jon ṭaaun aur palwaar meñ jhagṛa jhanjhaṭ hoy hei u bhi barbaad hoy jaay hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उनके मन की बात जानकर उनसे कहा, “जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है; और कोई नगर या घराना जिसमें फूट होती है, बना न रहेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यीशु ने उनके विचारों को जानकर उनसे कहा: “जिस राज्य में फूट पड़ी हो, वह उजड़ जाता है; और जिस नगर या घर में फूट पड़ी हो, वह स्थिर नहीं रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके विचारों के विषय में मालूम होने पर येशु ने उनसे कहा, “कोई भी ऐसा राज्य, जिसमें फूट पड़ी हो, मिट जाता है. कोई भी नगर या परिवार फूट की स्थिति में स्थिर नहीं रह पाता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उनके मन की बात जानकर उनसे कहा, “जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है, और कोई नगर या घराना जिसमें फूट होती है, बना न रहेगा।