Matthew 14:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yeeshu ne yah suna, to nav par chaddhkar vahan se kisee sunasan jagah aekant men chala gaya aur log yah sunakar nagar nagar se paaidal usake peechhe ho liae.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब यीशु ने यह सुना, तो नाव पर चढ़कर वहाँ से किसी सुनसान जगह को, एकान्त में चला गया; और लोग यह सुनकर नगर-नगर से पैदल उसके पीछे हो लिए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब यीशु ने इसकी चर्चा सुनी तो वह वहाँ से नाव में किसी एकान्त स्थान पर अकेला चला गया। किन्तु जब भीड़ को इसका पता चला तो वे अपने नगरों से पैदल ही उसके पीछे हो लिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु यह समाचार सुन कर वहाँ से हट गये और नाव पर चढ़ कर एक निर्जन स्थान की ओर एकान्त में चले गए। जब लोगों को इसका पता चला, तब वे नगर-नगर से निकल कर पैदल ही उनकी खोज में चल पड़े।
Hindi Bible HHBD
जब यीशु ने यह सुना, तो नाव पर चढ़कर वहां से किसी सुनसान जगह एकान्त में चला गया; और लोग यह सुनकर नगर नगर से पैदल उसके पीछे हो लिए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab Yeeshu i khabar sunis to bauṭ pe chaṛh ke ek akele jagha chala gais. Jab sab log i sunin to aapan aapan ṭaaun se paidar chal ke uske pichchhe hoy leen.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यीशु ने यह सुना, तो वह नाव पर चढ़कर वहाँ से किसी सुनसान जगह को, एकान्त में चला गया। लोग यह सुनकर नगर–नगर से पैदल ही उसके पीछे हो लिए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह सुनकर यीशु वहाँ से नाव में अकेला ही किसी निर्जन स्थान की ओर चला गया; जब लोगों ने यह सुना तो नगरों से पैदल ही उसके पीछे चल दिए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समाचार को सुन येशु नाव पर सवार होकर वहां से एकांत में चले गए. जब लोगों को यह मालूम हुआ, वे नगरों से निकलकर पैदल ही उनके पीछे चल दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यीशु ने यह सुना, तो नाव पर चढ़कर वहाँ से किसी सुनसान जगह को, एकान्त में चला गया; और लोग यह सुनकर नगर-नगर से पैदल उसके पीछे हो लिए।