Matthew 14:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab sanjh hui, to usake chelon ne usake pas akar kaha yah to sunasan jagah haai aur der ho rahee haai, logon ko vida kiya jaae ki ve bastaiyon men jakar apane liye bhojan mol len.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब साँझ हुई, तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, “यह तो सुनसान जगह है और देर हो रही है, लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्‍तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब शाम हुई तो उसके शिष्यों ने उसके पास आकर कहा, “यह सुनसान जगह है और बहुत देर भी हो चुकी है, सो भीड़ को विदा कर, ताकि वे गाँव में जाकर अपने लिये खाना मोल ले लें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सन्‍ध्‍या होने पर शिष्‍य उनके पास आ कर बोले, “यह स्‍थान निर्जन है और दिन ढल चुका है। आप इन लोगों को विदा कीजिए, जिससे ये गाँवों में जाकर अपने लिए भोजन खरीद लें।”
Hindi Bible HHBD
जब सांझ हुई, तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा; यह तो सुनसान जगह है और देर हो रही है, लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi roj sanjha ke chela log Yeeshu ke lage aain aur bolin, “I to suunsaan jagha hei, aur deri hoy gais hei. Bheeṛ ke bhej deo ki ulog jaay ke gaaoñ meñ aapan waaste kuchh khaana khareed le.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब साँझ हुई तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, “यह सुनसान जगह है और देर हो रही है; लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
संध्या होने पर शिष्य उसके पास आकर कहने लगे, “यह स्थान निर्जन है और समय भी बीत चुका है; भीड़ को विदा कर, ताकि वे गाँवों में जाकर अपने लिए भोजन खरीद लें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
संध्याकाल उनके शिष्य उनके पास आकर कहने लगे, “यह निर्जन स्थान है और दिन ढल रहा है इसलिये भीड़ को विदा कर दीजिए कि गांवों में जाकर लोग अपने लिए भोजन-व्यवस्था कर सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब साँझ हुई, तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, “यह तो सुनसान जगह है और देर हो रही है, लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।”