Matthew 15:23 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par us ne use kuchh uttr n diya, aur usake chelon ne akar us se binatee kar kaha ise vida kara kyonki vah hamare peechhe chillatee atee haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उससे विनती कर कहा, “इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने उससे एक शब्द भी नहीं कहा, सो उसके शिष्य उसके पास आये और विनती करने लगे, “यह हमारे पीछे चिल्लाती हुई आ रही है, इसे दूर हटा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उसे उत्तर नहीं दिया। उनके शिष्यों ने पास आ कर उन से यह निवेदन किया, “उसकी बात मान कर उसे विदा कर दीजिए, क्योंकि वह हमारे पीछे-पीछे चिल्लाती आ रही है।”
Hindi Bible HHBD
पर उस ने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उस से बिनती कर कहा; इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Yeeshu kuchh jawaab nai dees, aur uske chela log Yeeshu se bolin ki uske jaay deo, kaahe ke u ulog ke pichchhe chillaate aay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया। तब उसके चेलों ने आकर उससे विनती की, “इसे विदा कर, क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती हुई आ रही है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उसने उसे कोई उत्तर नहीं दिया। तब उसके शिष्य पास आकर उससे यह विनती करने लगे, “इसको भेज, क्योंकि यह हमारे पीछे-पीछे चिल्ला रही है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु येशु ने उसकी ओर लेश मात्र भी ध्यान नहीं दिया. शिष्य आकर उनसे विनती करने लगे, “प्रभु! उसे विदा कर दीजिए. वह चिल्लाती हुई हमारे पीछे लगी है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उससे विनती करके कहा, “इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।”