Matthew 15:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is par yeeshu ne us ko uttr dekar kaha, ki he sre, tera vishvas bada haai: jaaisa too chahatee haai, tere liye vaaisa hee ho aur us kee bettee usee ghadee changee ho gai..
Hindi 2017 (नया नियम)
इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, “हे स्‍त्री, तेरा विश्‍वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो” और उसकी बेटी उसी घड़ी चंगी हो गई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यीशु ने कहा, “स्त्री, तेरा विश्वास बहुत बड़ा है। जो तू चाहती है, पूरा हो।” और तत्काल उसकी बेटी अच्छी हो गयी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर येशु ने उत्तर दिया, “नारी! तुम्‍हारा विश्‍वास महान है। जैसा तुम चाहती हो, वैसा ही तुम्‍हारे लिए हो।” और उसी क्षण उसकी पुत्री स्‍वस्‍थ हो गयी।
Hindi Bible HHBD
इस पर यीशु ने उस को उत्तर देकर कहा, कि हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है: जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो; और उस की बेटी उसी घड़ी चंगी हो गई।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jawaab dees, “E aurat, tumhaar biswaas bahut hei, tumhaar sañghe weise hee hoi, jeise tum mañgti hei.” Aur uske laṛki wahi lage ṭheek hoy gais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस पर यीशु ने उसको उत्तर दिया, “हे स्त्री, तेरा विश्‍वास बड़ा है। जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो।” और उस की बेटी उसी घड़ी से चंगी हो गई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर यीशु ने उससे कहा, “हे स्‍त्री! तेरा विश्‍वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है वैसा ही तेरे लिए हो।” और उसी घड़ी उसकी बेटी अच्छी हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येशु कह उठे, “सराहनीय है तुम्हारा विश्वास! वैसा ही हो, जैसा तुम चाहती हो.” उसी क्षण उसकी पुत्री स्वस्थ हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, “हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो” और उसकी बेटी उसी समय चंगी हो गई।