Matthew 16:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unhon ne kaha, kitane to yoohanna bapatisma denevala kahate haain aur kitane eliyyah, aur kitane yirmayah ya bhvishyadvktaon men se koi ek kahate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
उन्होंने कहा, “कितने तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कितने एलिय्याह, और कितने यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे बोले, “कुछ कहते हैं कि तू बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना है, और दूसरे कहते हैं कि तू एलिय्याह है और कुछ अन्य कहते हैं कि तू यिर्मयाह या भविष्यवक्ताओं में से कोई एक है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शिष्यों ने उत्तर दिया, “कुछ लोग कहते हैं, योहन बपतिस्मादाता; कुछ कहते हैं, नबी एलियाह और कुछ लोग कहते हैं, नबी यिर्मयाह अथवा नबियों में से कोई एक नबी।”
Hindi Bible HHBD
उन्हों ने कहा, कितने तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कितने एलिरयाह, और कितने यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog bolin, “Koi bole hei ki u Yuhanna baptisma de waala hei, aur koi bole hei u Ilaayja hei aur baaki bole hei Jeremaayah aur nabi log meñ se ek.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उन्होंने कहा, “कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं, और कुछ एलिय्याह, और कुछ यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब उन्होंने उत्तर दिया, “कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला, और कुछ लोग एलिय्याह, और कुछ लोग यिर्मयाह या भविष्यवक्ताओं में से एक कहते हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शिष्यों ने उत्तर दिया, “कुछ के मतानुसार बपतिस्मा देनेवाला योहन, कुछ अन्य के अनुसार एलियाह और कुछ के अनुसार येरेमियाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उन्होंने कहा, “कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कुछ एलिय्याह, और कुछ यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”