Matthew 16:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay se yeeshu apane chelon ko batane laga, ki mujhe avashy haai, ki yarooshalem ko jau, aur puraaniyon aur mahayajakon aur shaastriayon ke hath se bahut dukh uttaun aur mar dala jaun aur teesare din jee utoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊँ, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊँ; और मार डाला जाऊँ; और तीसरे दिन जी उठूँ।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय यीशु अपने शिष्यों को बताने लगा कि, उसे यरूशलेम जाना चाहिये। जहाँ उसे यहूदी धर्मशास्त्रियों, बुज़ुर्ग यहूदी नेताओं और प्रमुख याजकों द्वारा यातनाएँ पहुँचा कर मरवा दिया जायेगा। फिर तीसरे दिन वह मरे हुओं में से जी उठेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय से येशु अपने शिष्यों को यह समझाने लगे कि “मुझे यरूशलेम जाना ही होगा। यह अनिवार्य है कि मैं वहाँ धर्मवृद्धों, महापुरोहितों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दु:ख उठाऊं, मार डाला जाऊं और तीसरे दिन जीवित हो उठूँ ।”
Hindi Bible HHBD
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, कि मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi ṭaaim se Yeeshu aapan chela log se bataay laga, “Hamme Yarushalam jaay ke jaruuri hei, aur huañ ke baṛa paadri aur des ke agua log se bahut dukh uṭhaay ke hei aur hamme maar dewa jaai, lekin tisra roj ham jinda hoy jaayga.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, “अवश्य है कि मैं यरूशलेम को जाऊँ, और पुरनियों, और प्रधान याजकों, और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दु:ख उठाऊँ; और मार डाला जाऊँ; और तीसरे दिन जी उठूँ।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उस समय से यीशु अपने शिष्यों पर प्रकट करने लगा कि अवश्य है कि मैं यरूशलेम को जाऊँ और धर्मवृद्धों, मुख्य याजकों और शास्त्रियों के हाथों बहुत दुःख उठाऊँ और मार डाला जाऊँ, और तीसरे दिन जी उठूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस समय से येशु ने शिष्यों पर यह स्पष्ट करना प्रारंभ कर दिया कि उनका येरूशलेम नगर जाना, पुरनियों, प्रधान पुरोहितों और शास्त्रियों द्वारा उन्हें यातना दिया जाना, मार डाला जाना तथा तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित किया जाना अवश्य है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊँ, और प्राचीनों और प्रधान याजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुःख उठाऊँ; और मार डाला जाऊँ; और तीसरे दिन जी उठूँ।”