Matthew 17:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu maain tum se kahata hoo, ki aeliyyah a chuka aur unhon ne use naheen pahachana parantu jaaisa chaha vaaisa hee usake sath kiya: isee reeti se manushy ka putra bhee un ke hath se dukh uttaaega.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ, कि एलिय्‍याह आ चुका; और उन्होंने उसे नहीं पहचाना; परन्‍तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया। इसी रीति से मनुष्‍य का पुत्र भी उनके हाथ से दुख उठाएगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं तुमसे कहता हूँ कि एलिय्याह तो अब तक आ चुका है। पर लोगों ने उसे पहचाना नहीं। और उसके साथ जैसा चाहा वैसा किया। उनके द्वारा मनुष्य के पुत्र को भी वैसे ही सताया जाने वाला है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु मैं तुम से कहता हूँ, एलियाह आ चुके हैं। उन्‍होंने एलियाह को नहीं पहचाना और उनके साथ मनमाना व्‍यवहार किया। इसी प्रकार मानव-पुत्र भी उनके हाथों दु:ख उठाएगा।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु मैं तुम से कहता हूं, कि एलिरयाह आ चुका; और उन्हों ने उसे नहीं पहचाना; परन्तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया: इसी रीति से मनुष्य का पुत्रा भी उन के हाथ से दुख उठाएगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U to aay gais hei. Aur log uske nai pahichaanin aur jeise maañgin weise uske sañghe karin. Aur yahi rakam Manush ke laṛka bhi ulog ke haath dukh uṭhaai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि एलिय्याह आ चुका है, और लोगों ने उसे नहीं पहचाना; परन्तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया। इसी रीति से मनुष्य का पुत्र भी उनके हाथ से दु:ख उठाएगा। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि एलिय्याह आ चुका है, और लोगों ने उसे नहीं पहचाना, बल्कि जैसा उन्होंने चाहा वैसा उसके साथ किया; इसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी उनके हाथों दुःख उठाने वाला है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु सच तो यह है कि एलियाह पहले ही आ चुके है, और उन्होंने उन्हें न पहचाना. उन्होंने एलियाह के साथ मनमाना व्यवहार किया. ठीक इसी प्रकार वे मनुष्य के पुत्र को भी यातना देंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु मैं तुम से कहता हूँ, कि एलिय्याह आ चुका;#17:12 एलिय्याह आ चुका: यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के बारे में चर्चा करते हुए जो एलिय्याह की आत्मा और शक्ति में आया था एलिय्याह आ चुका; और उन्होंने उसे नहीं पहचाना; परन्तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया। इसी प्रकार से#17:12 इसी प्रकार से: जिस तरह से वे यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले को अस्वीकार और अन्त में मार डालने के द्वारा उसके साथ व्यवहार किया, उसी रीति से मसीह भी अस्वीकार और मार डाला जाएगा इसी प्रकार से मनुष्य का पुत्र भी उनके हाथ से दुःख उठाएगा।”