Matthew 17:25 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab vah ghar men aya, to yeeshu ne usake poochhne se pahile us se kaha, he shamaun too kya samajhta haai? prathvee ke raja mahasool ya kar kin se lete haain? apane putraen se ya parayon se? pataras ne un se kaha, parayon se.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने कहा, “हाँ, देता है।” जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहले उससे कहा, “हे शमौन तू क्या समझता है? पृथ्वी के राजा महसूल या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पतरस ने उत्तर दिया, “हाँ, वह देता है।” और घर में चला आया। पतरस से बोलने के पहले ही यीशु बोल पड़ा, उसने कहा, “शमौन, तेरा क्या विचार है? धरती के राजा किससे चुंगी और कर लेते हैं? स्वयं अपने बच्चों से या दूसरों के बच्चों से?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने उत्तर दिया, “हाँ, देते हैं।” जब पतरस घर पहुँचा, तो उसके कहने से पहले ही येशु ने पूछा, “सिमोन! तुम्हारा क्या विचार है? दुनिया के राजा किन लोगों से चुंगी या कर लेते हैं? अपने ही पुत्रों से या परायों से?”
Hindi Bible HHBD
जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहिले उस से कहा, हे शमौन तू क्या समझता है? पृथ्वी के राजा महसूल या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से? पतरस ने उन से कहा, परायों से।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Peeṭa bolis, “Haañ dewe hei.” Jab Peeṭa ghar meñ aais, tab Yeeshu uske puuchhe se pahile bolis, “E Saayman, tum kon cheej sochta hei? I dharti ke raaja kis se ṭeks le hei? Aapan log se, ya dusra jagha se aay waala log se?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “हाँ, देता है।” जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहले ही उससे कहा, “हे शमौन, तू क्या सोचता है? पृथ्वी के राजा महसूल या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसने कहा “हाँ, देता है।” जब वह घर आया तो यीशु ने पहले ही उससे पूछ लिया, “शमौन, तू क्या सोचता है? इस पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किनसे लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हां, वह देते हैं,” पेतरॉस ने उन्हें उत्तर दिया. घर में प्रवेश करते हुए येशु ने ही पेतरॉस से प्रश्न किया, “शिमओन, मुझे यह बताओ, राजा किससे कर तथा शुल्क लेते हैं—अपनी संतान से या प्रजा से?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “हाँ, देता है।” जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहले उससे कहा, “हे शमौन तू क्या समझता है? पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?”