Matthew 17:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve pahad se utar rahe the tab yeeshu ne unhen yah agyaa dee ki jab tak manushy ka putra mare huon men se n jee utte tab tak jo kuchh tum ne dekha haai kisee se n kahana.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्‍हें यह आज्ञा दी, “जब तक मनुष्‍य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे, तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तो यीशु ने उन्हें आदेश दिया, “जो कुछ तुमने देखा है, तब तक किसी को मत बताना जब तक मनुष्य के पुत्र को मरे हुओं में से फिर जिला न दिया जाये।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने पहाड़ से उतरते समय उन्‍हें यह आदेश दिया, “जब तक मानव-पुत्र मृतकों में से न जी उठे, तब तक तुम किसी को भी इस दर्शन के विषय में मत बताना।”
Hindi Bible HHBD
जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी; कि जब तक मनुष्य का पुत्रा मरे हुओं में से न जी उठे तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab ulog pahaaṛ se nichche aat rahin, tab Yeeshu ulog ke hukum de ke bolis, “Jab tak Manush ke laṛka mar ke jinda nai hoy jaai, tab tak i jon dekha hei iske baare meñ koi se nai bataana.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी, “जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे, तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब वे पहाड़ से नीचे उतर रहे थे तो यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी, “जब तक मनुष्य का पुत्र मृतकों में से जी न उठे, तब तक तुम इस दर्शन के विषय में किसी से न कहना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे पर्वत से उतर रहे थे येशु ने उन्हें कठोर आज्ञा दी, “मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से जीवित किए जाने तक इस घटना का वर्णन किसी से न करना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह निर्देश दिया, “जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे, तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।”