Matthew 18:15 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi tera bhai tera aparadha kare, to ja aur akele men batacheet karake use samajha yadi vah teree sune to too ne apane bhai ko pa liya.
Hindi 2017 (नया नियम)
”यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि तेरा बंधु तेरे साथ कोई बुरा व्यवहार करे तो अकेले में जाकर आपस में ही उसे उसका दोष बता। यदि वह तेरी सुन ले, तो तूने अपने बंधु को फिर जीत लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“यदि तुम्हारा भाई तुम्हारे विरुद्ध कोई अपराध करता है, तो जाओ और उसे अकेले में, जहाँ वह और तुम दोनों हो, समझाओ। यदि वह तुम्हारी बात मान लेता है, तो तुम ने अपने भाई को बचा लिया।
Hindi Bible HHBD
यदि तेरा भाई तेरा अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar tumhaar bhaiya paap karis hei to uske jaay ke akele meñ samjhaana. Agar u tumhaar baat sun le to tum aapan bhaiya ke jeet lia hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध पाप करे, तो तू जाकर उसे अकेले में समझा। यदि वह तेरी सुने, तो तूने अपने भाई को पा लिया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि कोई सहविश्वासी तुम्हारे विरुद्ध कोई अपराध करे तो जाकर उस पर उसका दोष प्रकट कर दो, किंतु यह मात्र तुम दोनों के मध्य ही हो. यदि वह तुम्हारी सुन ले तो तुमने उसे पुनः प्राप्त कर लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तूने अपने भाई को पा लिया।