Matthew 18:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ki chukane ko usake pas kuchh n tha, to usake svamee ne kaha, ki yah aur is kee patnee aur ladkebale aur jo kuchh is ka haai sab becha jaa, aur vah karja chuka diya jaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
”जब कि चुकाने को उसके पास कुछ न था, तो उसके स्‍वामी ने कहा, कि यह और इस की पत्‍नी और बाल-बच्चे और जो कुछ इस का है सब बेचा जाए, और वह कर्ज चुका दिया जाए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पर उसके पास चुकाने का कोई साधन नहीं था। उसके स्वामी ने आज्ञा दी कि उस दास को, उसकी घर वाली, उसके बाल बच्चों और जो कुछ उसका माल असबाब है, सब समेत बेच कर कर्ज़ चुका दिया जाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कर्ज चुकाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं था, इसलिए स्‍वामी ने आदेश दिया कि उसे, उसकी पत्‍नी, उसके बच्‍चों और उसकी सारी जायदाद को बेच दिया जाए और ऋण अदा कर लिया जाए।
Hindi Bible HHBD
जब कि चुकाने को उसके पास कुछ न था, तो उसके स्वामी ने कहा, कि यह और इस की पत्नी और लड़केबाले और जो कुछ इस का है सब बेचा जाए, और वह कर्ज चुका दिया जाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin uske lage karja chukaay ke kuchh nai raha. Raaja hukum dees ki uske aur uske aurat aur laṛkan bachchan aur sab cheej jon ulog ke lage hei, bech ke karja chukaawa jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जबकि चुकाने को उसके पास कुछ न था, तो उसके स्वामी ने कहा, ‘यह और इसकी पत्नी और बाल–बच्‍चे और जो कुछ इसका है सब बेचा जाए, और क़र्ज चुका दिया जाए।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उसके पास चुकाने के लिए कुछ नहीं था, तो स्वामी ने आदेश दिया कि उसको तथा उसकी पत्‍नी और बच्‍चों और जो कुछ भी उसके पास है, सब बेचकर ऋण चुकाया जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह मालूम होने पर कि उसके पास कर्ज़ चुकाने का कोई साधन नहीं है, स्वामी ने आज्ञा दी कि उसे उसकी पत्नी, बालकों तथा सारे संपत्ति सहित बेच दिया जाए कि कर्ज़ चुकाया जा सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जबकि चुकाने को उसके पास कुछ न था, तो उसके स्वामी ने कहा, कि यह और इसकी पत्नी और बाल-बच्चे और जो कुछ इसका है सब बेचा जाए, और वह कर्ज चुका दिया जाए।