Matthew 2:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab herodes ne yah dekha, ki jyotishaiyon ne mere sath ttttha kiya haai, tab vah krodha se bhr gaya aur logon ko bhejakar jyotishaiyon se tteek tteek poochhe huae samay ke anusar baaitalaham aur usake as pas ke sab ladkon ko jo do varsha ke, va us se chhotte the, marava dala.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्‍योतिषियों ने मेरे साथ धोखा किया है, तब वह क्रोध से भर गया, और लोगों को भेजकर ज्‍योतिषियों से ठीक ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस पास के स्थानों के सब लड़कों को जो दो वर्ष के या उससे छोटे थे, मरवा डाला।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेरोदेस ने जब यह देखा कि सितारों का अध्ययन करने वाले विद्वानों ने उसके साथ चाल चली है, तो वह आग बबूला हो उठा। उसने आज्ञा दी कि बैतलहम और उसके आसपास में दो वर्ष के या उससे छोटे सभी बालकों की हत्या कर दी जाये। (सितारों का अध्ययन करने वाले विद्वानों के बताये समय को आधार बना कर)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हेरोदेस को यह देख कर बहुत क्रोध आया कि ज्‍योतिषियों ने मुझे धोखा दिया है। उसने सिपाहियों को भेजा और बेतलेहम तथा उसके आसपास के गाँवों में उन सभी बालकों को मरवा डाला, जो ज्‍योतिषियों से पता लगाए समय के अनुसार दो वर्ष के या उससे कम आयु के थे।
Hindi Bible HHBD
जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने मेरे साथ ठट्ठा किया है, तब वह क्रोध से भर गया; और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस पास के सब लड़कों को जो दो वर्ष के, वा उस से छोटे थे, मरवा डाला।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Heraḍ ke i dekh ke bahut gussa aais ki eesṭ ke waaismen uske dhokha dees. U aapan saulja log ke bhejis aur waaismen ke mutaabik Bethlaham ke agal bagal ke u sab laṛkan ke marwaay dees, jon dui saal ke ya aur bhi chhoṭa rahin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने उसके साथ धोखा किया है, तब वह क्रोध से भर गया, और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों द्वारा ठीक–ठीक बताए गए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आसपास के स्थानों के सब लड़कों को जो दो वर्ष के या उससे छोटे थे, मरवा डाला।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब हेरोदेस ने देखा कि उन विद्वानों ने उसे धोखा दिया है, तो वह अत्यंत क्रोधित हुआ, और उसने लोगों को भेजकर उस समय के अनुसार जो उसने उन विद्वानों द्वारा पता लगाया था, बैतलहम और उसके आस-पास के सभी क्षेत्रों के दो वर्ष और उससे छोटे सब लड़कों को मरवा डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह मालूम होने पर कि ज्योतिष उसे मूर्ख बना गए, हेरोदेस बहुत ही क्रोधित हुआ. ज्योतिषियों से मिली सूचना के आधार पर उसने बेथलेहेम नगर और उसके नज़दीकी क्षेत्र में दो वर्ष तथा उससे कम आयु के सभी शिशुओं के विनाश की आज्ञा दे दी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब हेरोदेस ने यह देखा, कि ज्योतिषियों ने उसके साथ धोखा किया है, तब वह क्रोध से भर गया, और लोगों को भेजकर ज्योतिषियों से ठीक-ठीक पूछे हुए समय के अनुसार बैतलहम और उसके आस-पास के स्थानों के सब लड़कों को जो दो वर्ष के या उससे छोटे थे, मरवा डाला।