Matthew 2:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne logon ke sab mahayajakon aur shaaastriayon ko ikatthe karake un se poochha, ki maseeh ka janm kaha hona chahiae?
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने लोगों के सब महायाजकों और शास्‍त्रियों को इकट्ठे करके उनसे पूछा, कि मसीह का जन्‍म कहाँ होना चाहिए?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो उसने यहूदी समाज के सभी प्रमुख याजकों और धर्मशास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा कि मसीह का जन्म कहाँ होना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने सब महापुरोहितों और समाज के सब शास्‍त्रियों की सभा बुला कर उनसे पूछा, “मसीह कहाँ जन्‍म लेंगे?”
Hindi Bible HHBD
और उस ने लोगों के सब महायाजकों और शास्त्रियों को इकट्ठे करके उन से पूछा, कि मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Raaja sab baṛa paadri aur Yahuudi jaati ke baṛkuan log ke sabha bolaais aur puuchhis, “Maseeha kahañ peida hoi?”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने लोगों के सब प्रधान याजकों और शास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा, “मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिये?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और वह लोगों के सभी मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछने लगा कि मसीह का जन्म कहाँ होना है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा हेरोदेस ने प्रधान पुरोहितों और शास्त्रियों को इकट्ठा कर उनसे पूछताछ की कि वह कौन सा स्थान है जहां मसीह के जन्म लेने का संकेत है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने लोगों के सब प्रधान याजकों और शास्त्रियों को इकट्ठा करके उनसे पूछा, “मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए?”