Matthew 2:6 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki he baaitalaham, jo yahooda ke desh men haai, too kisee reeati se yahooda ke aadhaikaariyon men sab se chhotta naheen kyonki tujh men se aek adhaipaati nikalega, jo meree praja israael kee rakhvalee karega.
Hindi 2017 (नया नियम)
”हे बैतलहम, यहूदा के देश, तू किसी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सब से छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
‘ओ, यहूदा की धरती पर स्थित बैतलहम, तू यहूदा के अधिकारियों में किसी प्रकार भी सबसे छोटा नहीं। क्योंकि तुझ में से एक शासक प्रकट होगा जो मेरे लोगों इस्राएल की देखभाल करेगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ बेतलेहम, यहूदा प्रदेश के नगर! तू यहूदा प्रदेश के प्रमुख नगरों में किसी से कम नहीं है; क्योंकि तुझ में एक नेता उत्पन्न होगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा बनेगा।’ ”
Hindi Bible HHBD
कि हे बैतलहम, जो यहूदा के देश में है, तू किसी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सब से छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
‘E Juḍia ke Bethlaham tum mahaan hei kaahe ke tum meñ se ek agua nikri jon Israayel meñ hamaar log ke rakhwaali kari.” ’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे बैतलहम, तू जो यहूदा के प्रदेश में है, तू किसी भी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सबसे छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे यहूदा प्रदेश के बैतलहम! तू किसी भी रीति से यहूदा के शासकों में सब से छोटा नहीं; क्योंकि तुझमें से एक शासक निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल की रखवाली करेगा। ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘और तुम, यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम नगर, यहूदिया प्रदेश के नायकों के मध्य किसी भी रीति से छोटे नहीं हो क्योंकि तुममें से ही एक राजा का आगमन होगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा होगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे बैतलहम, यहूदा के प्रदेश, तू किसी भी रीति से यहूदा के अधिकारियों में सबसे छोटा नहीं; क्योंकि तुझ में से एक अधिपति निकलेगा, जो मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा बनेगा।”