Matthew 2:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne yah kahakar unhen baaitalaham bheja, ki jakar us balak ke vishay men tteek tteek maloom karo aur jab vah mil jaae to mujhe samachar do taki maain bhee akar us ko pranam karoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
और उसने यह कहकर उन्‍हें बैतलहम भेजा, कि जाकर उस बालक के विषय में ठीक ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उसको प्रणाम करूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर उसने उन्हें बैतलहम भेजा और कहा, “जाओ उस शिशु के बारे में अच्छी तरह से पता लगाओ और जब वह तुम्हें मिल जाये तो मुझे बताओ ताकि मैं भी आकर उसकी उपासना कर सकूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर उसने उन्‍हें बेतलेहम नगर भेज दिया, और उनसे कहा, “जाइए, बालक का ठीक-ठीक पता लगाइए और जब वह मिल जाए तब मुझे खबर दीजिए, जिससे मैं भी जा कर उसकी वंदना करूँ।”
Hindi Bible HHBD
और उस ने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, कि जाकर उस बालक के विषय में ठीक ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उस को प्रणाम करूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Fir ulog ke Bethlaham bhej ke bolis, “Jaao, laṛka ke ṭheek se pata lagaao aur paay ke hamme khabar karo, ki ham bhi jaay ke uske weship kare saki.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, “जाओ, उस बालक के विषय में ठीक–ठीक मालूम करो, और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उस को प्रणाम करूँ।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उन्हें यह कहकर बैतलहम भेजा, “तुम जाकर उस बालक के विषय में भली-भाँति पूछताछ करो, और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो, ताकि मैं भी जाकर उसे दंडवत् करूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उन्हें बेथलेहेम नगर भेजते हुए कहा, “आप लोग जाकर सावधानीपूर्वक उस बालक की खोज कीजिए और जब वह आपको मिल जाए तो मुझे इसकी सूचना दीजिए कि मैं भी उसकी वंदना करने जा सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, “जाकर उस बालक के विषय में ठीक-ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उसको प्रणाम करूँ।”