Matthew 20:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
svarga ka rajy kisee grahasth ke saman haai, jo sabere nikala, ki apane dakh kee baree men majadooron ko lagaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
”स्‍वर्ग का राज्‍य किसी गृहस्‍थ के समान है, जो सबेरे निकला, कि अपने दाख की बारी में मजदूरों को लगाए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“स्वर्ग का राज्य एक ज़मींदार के समान है जो सुबह सवेरे अपने अंगूर के बगीचों के लिये मज़दूर लाने को निकला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“स्‍वर्ग का राज्‍य उस गृहस्‍वामी के सदृश है, जो अपने अंगूर-उद्यान में मजदूरों को लगाने के लिए बहुत सबेरे घर से निकला।
Hindi Bible HHBD
स्वर्ग का राज्य किसी गृहस्थ के समान है, जो सबेरे निकला, कि अपने दाख की बारी में मजदूरों को लगाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu bataat raha ki swarag ke raaj i rakam hei, Ek roj sabere ek admi aapan añguur ke khet meñ kaam kare ke khaatir majduur ke lagaais.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“स्वर्ग का राज्य किसी गृहस्वामी के समान है, जो सबेरे निकला कि अपनी दाख की बारी में मजदूरों को लगाए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“स्वर्ग का राज्य किसी घर के एक स्वामी के समान है जो भोर को निकला कि अपने अंगूर के बगीचे में मज़दूरों को काम पर लगाए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“स्वर्ग-राज्य दाख की बारी के उस स्वामी के समान है, जो सबेरे अपने उद्यान के लिए मज़दूर लाने निकला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“स्वर्ग का राज्य किसी गृहस्थ के समान है, जो सवेरे निकला, कि अपनी दाख की बारी में मजदूरों को लगाए।