Matthew 20:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki in pichhlon ne aek hee ghantta kam kiya, aur too ne unhen hamare barabar kar diya, jinhon ne din bhr ka bhar uttaya aur ghaam saha?
Hindi 2017 (नया नियम)
कि इन पिछलों ने एक ही घंटा काम किया, और तू ने उन्हें हमारे बराबर कर दिया, जिन्होंने दिन भर का भार उठाया और धुप सहा?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने कहा, ‘जो बाद में लगे थे, उन्होंने बस एक घंटा काम किया और तूने हमें भी उतना ही दिया जितना उन्हें। जबकि हमने सारे दिन चमचमाती धूप में मेहनत की।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इन पिछले मजदूरों ने केवल घण्टे भर काम किया। तब भी आपने इन्हें हमारे बराबर बना दिया। हम दिन भर कठोर परिश्रम करते और धूप सहते रहे।’
Hindi Bible HHBD
कि इन पिछलों ने एक ही घंटा काम किया, और तू ने उन्हें हमारे बराबर कर दिया, जिन्हों ने दिन भर का भार उठाया और घाम सहा?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog bolin, “I log jon laasṭ aain, khali ek ghañṭa kaam karin raha. Ham log to din bhar ghaam meñ kaam kara. Aur tum ulog ke hamlog ke baraabar talab dia.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘इन पिछलों ने एक ही घंटा काम किया, और तू ने उन्हें हमारे बराबर कर दिया, जिन्होंने दिन भर का भार उठाया और धूप सही?’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
‘अंत में आनेवालों ने तो एक ही घंटा कार्य किया, फिर भी तूने उन्हें हमारे बराबर कर दिया जिन्होंने दिन भर के बोझ और गर्मी को सहा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘अंत में आए इन मज़दूरों ने मात्र एक ही घंटा काम किया है और आपने उन्हें हमारे बराबर ला दिया, जबकि हमने दिन की तेज धूप में कठोर परिश्रम किया.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘इन पिछलों ने एक ही घंटा काम किया, और तूने उन्हें हमारे बराबर कर दिया, जिन्होंने दिन भर का भार उठाया और धूप सही?’