Matthew 20:25 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yeeshu ne unhen pas bulakar kaha, tum janate ho, ki any jaatiyon ke haakim un par prabhuta karate haain aur jo bade haai, ve un par adhaikar jatate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने उन्‍हें पास बुलाकर कहा, “तुम जानते हो, कि अन्‍य जातियों के हाकिम उन पर प्रभुता करते हैं; और जो बड़े हैं, वे उन पर अधिकार जताते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यीशु ने उन्हें अपने पास बुलाकर कहा, “तुम जानते हो कि गैर यहूदी राजा, लोगों पर अपनी शक्ति दिखाना चाहते हैं और उनके महत्वपूर्ण नेता, लोगों पर अपना अधिकार जताना चाहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने अपने शिष्‍यों को अपने पास बुला कर उनसे कहा, “तुम जानते हो कि संसार के अधिपति अपनी प्रजा पर निरंकुश शासन करते हैं और उनके सत्ताधारी उन पर अधिकार जताते हैं।
Hindi Bible HHBD
यीशु ने उन्हें पास बुलाकर कहा, तुम जानते हो, कि अन्य जातियों के हाकिम उन पर प्रभुता करते हैं; और जो बड़े हैं, वे उन पर अधिकार जताते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Yeeshu ulog ke aapan lage bolaay ke bolis, “Tum janta hei ki geir ruula log, ulog pe raaj kare hei, aur ulog ke baṛa jan uspe hukum kare hei?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने उन्हें पास बुलाकर कहा, “तुम जानते हो कि अन्यजातियों के हाकिम उन पर प्रभुता करते हैं; और जो बड़े हैं,वे उन पर अधिकार जताते हैं।*
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु यीशु ने उन्हें अपने पास बुलाकर कहा, “तुम जानते हो कि गैरयहूदियों के प्रधान उन पर प्रभुता करते हैं और जो बड़े हैं, उन पर अधिकार जताते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु येशु ने उन सभी को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “वे, जो इस संसार में शासक हैं, अपने लोगों पर प्रभुता करते हैं तथा उनके बड़े अधिकारी उन पर अपना अधिकार दिखाया करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने उन्हें पास बुलाकर कहा, “तुम जानते हो, कि अन्यजातियों के अधिपति उन पर प्रभुता करते हैं; और जो बड़े हैं, वे उन पर अधिकार जताते हैं।