Matthew 21:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yeeshu ne parameshvar ke mandair men jakar, un sab ko, jo mandair men len den kar rahe the, nikal diya aur sarrafaon ke peeddhe aur kabootaron ke bechanevalon kee chauakiyan ulatt deen.
Hindi 2017 (नया नियम)
यीशु ने परमेश्‍वर के मन्‍दिर में जाकर, उन सब को, जो मन्‍दिर में लेन-देन कर रहे थे, निकाल दिया; और सर्राफों के पीढ़े और कबूतरों के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर यीशु मन्दिर के अहाते में आया और उसने मन्दिर के अहाते में जो लोग खरीद-बिकरी कर रहे थे, उन सब को बाहर खदेड़ दिया। उसने पैसों की लेन-देन करने वालों की चौकियों को उलट दिया और कबूतर बेचने वालों के तख्त पलट दिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने मन्‍दिर में प्रवेश किया और वहाँ से उन सब को बाहर निकाल दिया, जो मन्‍दिर में क्रय-विक्रय कर रहे थे। उन्‍होंने सराफों की मेजें और कबूतर बेचने वालों की चौकियाँ उलट दीं
Hindi Bible HHBD
यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर में जाकर, उन सब को, जो मन्दिर में लेन देन कर रहे थे, निकाल दिया; और सर्राफों के पीढ़े और कबूतरों के बेचनेवालों की चौकियां उलट दीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu Mandir meñ aay ke, u sab jon huañ len-den karat rahin, ulog ke bahire khader dees. Aur jon kabuttar bechat rahin, ulog ke bench aur peisa badle waala log ke ṭaibal ulṭaay dees.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यीशु ने परमेश्‍वर के मन्दिर में जाकर उन सब को, जो मन्दिर में लेन–देन कर रहे थे, निकाल दिया, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर यीशु ने मंदिर-परिसर में जाकर वहाँ सब लेन-देन करनेवालों को बाहर निकाल दिया, तथा सर्राफों की चौकियाँ और कबूतर बेचनेवालों के आसन उलट दिए,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येशु ने मंदिर में प्रवेश किया और उन सभी को मंदिर से बाहर निकाल दिया, जो वहां लेनदेन कर रहे थे. साथ ही येशु ने साहूकारों की चौकियां उलट दीं और कबूतर बेचने वालों के आसनों को पलट दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर में जाकर, उन सब को, जो मन्दिर में लेन-देन कर रहे थे, निकाल दिया; और सर्राफों के मेजें और कबूतरों के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।