Matthew 21:32 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki yoohanna dharma ke marga se tumhare pas aya, aur tum ne us kee prateeti n kee: par mahasool lenevalon aur veshyaon ne us kee prateeati kee: aur tum yah dekhkar peechhe bhee n pachhtaae ki us kee prateeati kar lete..
Hindi 2017 (नया नियम)
”क्‍योंकि यूहन्ना धर्म के मार्ग से तुम्‍हारे पास आया, और तुम ने उसकी प्रतीति न की: पर महसूल लेनेवालों और वेश्‍याओं ने उसकी प्रतीति की: और तुम यह देखकर पीछे भी न पछताए कि उसकी प्रतीति कर लेते।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना तुम्हें जीवन का सही रास्ता दिखाने आया और तुमने उसमें विश्वास नहीं किया। किन्तु कर वसूलने वालों और वेश्याओं ने उसमें विश्वास किया। तुमने जब यह देखा तो भी बाद में न मन फिराया और न ही उस पर विश्वास किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योहन धर्म का मार्ग दिखाते हुए तुम्‍हारे पास आए और तुम लोगों ने उन पर विश्‍वास नहीं किया, परन्‍तु चुंगी-अधिकारियों और वेश्‍याओं ने उन पर विश्‍वास किया। तुम ने यह देखा; फिर भी तुम ने बाद में पश्‍चात्ताप नहीं किया और न उन पर विश्‍वास किया।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि यूहन्ना धर्म के मार्ग से तुम्हारे पास आया, और तुम ने उस की प्रतीति न की: पर महसूल लेनेवालों और वेश्याओं ने उस की प्रतीति की: और तुम यह देखकर पीछे भी न पछताए कि उस की प्रतीति कर लेते।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaahe ke tumhaar lage dharam ke rasta dekhaay Yuhanna aais raha, lekin tum log uske biswaas nai kara, lekin ṭeks lewaala aur veshya log biswaas karin. Aur i dekh ke bhi tum baad meñ nai pastaaya aur naa biswaas kara.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि यूहन्ना धर्म का मार्ग दर्शाते हुए तुम्हारे पास आया, और तुम ने उसका विश्‍वास न किया; पर महसूल लेनेवालों और वेश्याओं ने उसका विश्‍वास किया: और तुम यह देखकर बाद में भी न पछताए कि उसका विश्‍वास कर लेते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि यूहन्‍ना धार्मिकता का मार्ग दिखाने तुम्हारे पास आया, और तुमने उसका विश्‍वास नहीं किया; परंतु कर वसूलनेवालों और वेश्याओं ने उसका विश्‍वास किया; और यह देखने के बाद भी तुम न पछताए कि उसका विश्‍वास करते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बपतिस्मा देनेवाले योहन आपको धर्म का मार्ग दिखाते हुए आए, किंतु आप लोगों ने उनका विश्वास ही न किया. किंतु समाज के बहिष्कृतों और वेश्याओं ने उनका विश्वास किया. यह सब देखने पर भी आपने उनमें विश्वास के लिए पश्चाताप न किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि यूहन्ना धार्मिकता के मार्ग से तुम्हारे पास आया, और तुम ने उस पर विश्वास नहीं किया: पर चुंगी लेनेवालों और वेश्याओं ने उसका विश्वास किया: और तुम यह देखकर बाद में भी न पछताए कि उसका विश्वास कर लेते।